नारियल खाने के साथ-साथ उसके छिलके भी होते है फायदेमंद , इस तरह से करें इस्तमाल

हम सभी जानते हैं कि नारियल खाना और नारियल का पानी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल के छिलके आपके लिए कितने फायदेमंद हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं बड़े-बड़े कारखानों में नारियल के छिलके से रस्सी, जूट बैग, मैट जैसी चीजें बनाई जाती हैं, लेकिन घर पर लोग इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। नारियल के छिलके से आप घर के कई छोटे-बड़े कामों को आसानी से निपटा सकते हैं। कई जगहों पर नारियल के छिलके से बालों को काला किया जाता है तो वहीं कई लोग घरेलू कामों में भी इसका इस्तेमाल करते हैं। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि नारियल के छिलके कितने काम के होते हैं:

Vashini Exports Coconut Shells, Rs 6000 /metric ton Vashini Exports | ID:  3464262062

खाद की तरह
पौधे लगाने से पहले मिट्टी में कोको पीट का इस्तेमाल किया जाता है। ये नारियल की भूसी ही होती है। गमले में मिट्टी के साथ कोकोपीट मिलाने से पौधों को पोषण मिलता है और उनकी ग्रोथ अच्छी होती है। कोको पीट बनाने के लिए नारियल के छिलके को एक बड़े बर्तन में पानी में डिप कर दें और 15 दिन के लिए छोड़ दें। 15 दिन बाद इसे पानी से निकाल लें और कैंची की मदद से छोटे पीस में कर लें। अब इसे मिक्सर में पीस लें।

नारियल के छिलकों में लगाएं पौधा
नारियल के छिलके का इस्तेमाल आप घर पर पौधा लगाने के लिए भी कर सकते हैं। जब आप नारियल निकालने के लिए आधा कट करते हो तो उसे एक शेप में लाकर बीच से कट करें। इसके बाद उसमें मिट्टी डालकर पौधा लगाएं. इंडोर प्लांट्स लगाने के लिए यह ऑप्शन आप ट्राई कर सकते हैं।

नेचुरल डाई
नारियल की जटा का इस्तेमाल नेचुरल डाई बनाने के लिए भी किया जा सकता है. इसके लिए लोहे की कढ़ाही लें और इसे गर्म कर लें। अब इसमें नारियल के छिलके को रख दें और इनमें से एक या दो को आग से जला दें। धीरे-धीरे सभी छिलके आग पकड़ लेंगे। नारियल की जटा को अच्छी तरह जला लें। इससे पाउडर बनकर तैयार हो जाएगा. पाउडर की तरह बनने के बाद यह बिल्कुल चारकोल के कलर में नजर आएगा। अब 3 चम्मच नारियल के पाउडर में 2 चम्मच सरसों तेल को मिक्स करे और इसे डाई की तरह यूज करें।

नारियल के छिलके (जटाओं) का इस्तेमाल जानकर इन्हें आप कभी नहीं फेकेंगे कहेंगे  पहले क्यों नहीं बताया - Raksha Ki Rasoi

खाना बनाने के लिए करें इस्तेमाल
अगर आप खाना मिट्टी के चूल्हे पर बनाते हैं तो नारियल के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल लकड़ी में आग पकड़ने में देर लगती है, लेकिन आप जब नारियल के छिलके यानी जटा का इस्तेमाल करेंग तो यह आग तुरंत पकड़ लेंगे। यही नहीं सर्दियों में गर्माहट के लिए बड़े से लोहे के बर्तन में इससे आग भी जलाई जाती है।

बर्तन धोने के लिए
नारियल के छिलके का इस्तेमाल बर्तन धोने के लिए किया जाता है। अगर आपके पास स्क्रबर नहीं है तो आप नारियल का छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। उसे गुच्छे की तरह बना लें, अब इसे बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल करें। नारियल के छिलके से जले या फिर ऑयल लगे बर्तन अच्छी तरीके से धुल जाते हैं।

दांतों की सफाई के लिए
दांतों की सफाई के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दांतों के पीलेपन को दूर करता है। नारियल की जटा को जलाने के बाद उसका पाउडर एक बॉटल में स्टोर कर लें और रोजाना उसे अपने दांतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल करें। दांतों की मसाज हल्के हाथों से करें, नहीं तो मसूड़ों में परेशानी हो सकती है।

अरबी छीलने के लिए
अरबी छीलने से लोगों के हाथों में खुजली शुरू हो जाती है। इससे बचने के लिए नारियल के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल के छिलके की मदद से अरबी आसानी से छिल जाएगी।

चोट, मोच और सूजन में
नारियल के छिलके के बुरादे का इस्तेमाल चोट, मोच और सूजन में कर सकते हैं। ये इसका देसी तरीका है। सबसे पहले नारियल की जटा से निकलने वाले बुरादे को इकट्ठा करें और उसमें थोड़ी हल्दी मिक्स कर दें। अब इसे चोट वाली जगह पर लगाएं और पट्टी बांध लें।

LIVE TV