इस खास पौधे में छुपा है गंभीर बिमारियों को इलाज, जानकर इसके गुण रह जायेंगे हैरान

एलोवेरा के फायदेएलोवेरा को ग्वारपाठा भी कहा जाता है। साधारण सा दिखने वाला पौधा आपको कितना फायदा पहुंचा सकता है शायद आपने सोचा भी नहीं होगा। आयुर्वेद में एलोवेरा के ऐसे गुणों का वर्णन किया गया है जो अस्थमाखांसीगैस की समस्यापथरीसांसों की समस्या जैसी कई बीमारीयों को ठीक कर सकता है। इसके लिए आपको यह पता होना चाहिए कि एलोवेरा का सेवन किस तरह से किया जाए और कितनी मात्रा में।

यह भी पढ़ें:- गर्भावस्था के दौरान अगर आप में भी आ रहे हैं ये बदलाव तो हो जाएं सावधान

प्राचीन आयुर्वेद में छिपे एलोवेरा के अनोखे प्रयोग जो आपको बनाएंगे कई बीमारियों से मुक्त और स्वस्थ। एलोवेरा का पौधा कांटेदार होता है। जिसके किनारे पतले होते हैं। एलोवेरा से निकलने वाला गूदा ही असल औषधि होती है। आयुर्वेद के नुस्‍खे में हम आपको बता रहे हैं, एलोवेरा के गुण और उपाय जो आपकी गंभीर बिमारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे।

एलोवेरा के गुण

  1. एलोवेरा का गूदा चेहरे पर लगाने से चेहरा सुंदर और चमकदार बन जाता है। पुरूष हो चाहे स्त्री दोनों को एलोवेरा का पेस्ट चेहरे पर लगाना चाहिए। यह पूर्णरूप से प्राकृतिक क्रिम है। यदि सिर में दर्द हो तो आप हल्दी में 10 ग्राम एलोवेरा मिलाकर सिर पर इसका लेप लगाएं एैसा करने से सिर दर्द में राहत मिलती है। और ताजगी का अहसास होता है।
  2. एलोवेरा के गुण  में मोटापा दूर करने की दवा है। 10 ग्राम एलोवेरा के रस में मेथी के ताजे पत्तों को पीसकर उसे मिलाकर प्रतिदिन सेवन करें या 20 ग्राम एलोवेरा के रस में 4 ग्राम गिलोय का चूर्ण मिलाकर 1 महिने तक सेवन करने से मोटापे से राहत मिलती है।
  3. पीलिया रोग से ग्रसित रोगी के लिए एलोवेरा एक रामबाण औषधि है। 15 ग्राम एलोवेरा का रस सुबह शाम पीयें। आपको इस रोग में फायदा मिलेगा। मूत्र संबंधी रोग हो या गुर्दों की समस्या हो तो एलोवेरा आपको फायदा पहुंचाता है। एलोवेरा का गूदा या रस का सेवन करें।
  4. आग से शरीर का कोई अंग जल या झुलस गया हो तो आप एलोवेरा का गूदा उस जगह पर लगाएं आपको जलन से राहत मिलेगी और घाव भी जल्दी ठीक होगा।
  5. यह एक तरह का प्राकृतिक कंडीशनर है। एलोवेरा को बालों पर 20 मिनट तक उंगलियों के जरिए बालों पर लगाते रहें। और थोड़ी देर में पानी से बालों को धों लें। यह बालों को सुदंरघना और आकर्षक बनाता है।
  6. चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में आप एलोवेरा का गूदा कच्चे दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर मलें। यह झुर्रियों को खत्म करके चेहरे कांतिमान बनाता है।
  7. डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं तो 10 ग्राम एलोवेरा के रस में 10 ग्राम करेले का रस मिलाकर कुछ दिनों तक सेवन करने से डायबिटीज से मुक्ति मिलती है। 20 ग्राम आंवले के रस में 10 ग्राम एलोवेरा के गूदे को मिलाकर प्रतिदिन सुबह सेवन करें। यह शूगर की बीमारी को दूर करेगा।
  8. सर्दीजुकाम या खांसी होने पर शहद में 5 ग्राम एलोवेरा के ताजे रस में मिलाकर सेवन करें आपको फायदा होगा। शरीर में कैल्शियम की कमी हो तो एलोवेरा के गूदे का सेवन जरूर करें।
  9. बवासीर में यदि खून ज्यादा बहता हो तो एलोवेरा के पत्तों का सेवन 25-25 ग्राम की मात्रा में सुबह शाम करते रहें। बवासीर के मस्से खत्म करने के लिए एलोवेरा के गूदे में नीम की पत्तियों को जलाकर उसका राख मिला लें और इस पेस्ट को मलद्वार पर बांध लें।
  10. आजकल किडनी रोग की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में एलोवेरा का सेवन करने से किडनी समस्या ठीक हो सकती है। साथ ही साथ एलोवेरा के सेवन से किडनी की संक्रमण समस्या भी दूर हो जाती है।
  11. एलोवेरा में एमिनों एसिड की मात्रा भरपूर होती है जो एलर्जी को दूर करने का काम करता है। एलोवेरा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  12. एलोवेरा कोई साधारण पौधा नहीं है। एलोवेरा के गुण समाया हुआ है प्राकृतिक तत्वों का रहस्य जिससे आप अभी तक अनजान थे। एलोवेरा में ही छिपा हुआ है कई बीमारियों का इलाज। आप भी एलोवेरा का पेड़ अपने घर आंगन में लगा सकते हो और इसके फायदे उठा सकते हो।

यह भी पढ़ें:- स्मार्टफोन एप मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने में मददगार, घटाता है अवसाद

देखें वीडियो:-

LIVE TV