फेसबुक ने लीक की जानकारियां, लगा 35 अरब डॉलर का झटका

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक एक लंबे विवाद में घिरती हुई नजर आ रही है। फेसबुक पर आरोप लगा है कि करोड़ों यूजर्स का डेटा कंपनी थर्ड पार्टी को अपने निजी फायदे के लिए बेच रही है। इस खबर के लीक होते ही कंपनी को शेयर मार्केट से करीब सात फीसदी का झटका लगा है। बीते कुछ दिनों में कंपनी की मार्केट वैल्यू में करीब 35 अरब डॉलर तक की गिरावट आई है।

फेसबुक पर आरोप

यह भी पढ़ें-भारत और हांगकांग ने मिलाया हाथ, डबल टैक्सेशन समझौते पर हुए हस्ताक्षर

बता दें कि क्रिस विली नाम के एक शख्स ने फेसबुक से जुड़ी इस बड़ी खामियों से पर्दा उठा कर विवाद खड़ा किया है। विवाद को बढ़ता देख फेसबुक ने क्रिस का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।

आपके नाम से लेकर सेक्स और पॉलिटिकल इंटरेस्ट तक की जानकारी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के पास है। इसी वजह से दुनियाभर में फेसबुक को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस खबर के बाद जुकरबर्ग को 900 करोड़ डॉलर यानी 58,500 करोड़ रुपए का नुकसान महज 48 घंटे में हो गया है।

यह भी पढ़ें-JIO ने फ्री में कराई देश में बात, अब ये कंपनी कराएगी दुनिया भर में टॉक

वहीं, इस पर फेसबुक का कहना है कि उसे जानकारी नहीं थी कि ऐसा डेटा चोरी हो रहा है। साल 2015 में कैंब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक से डेटा डिलीट करने का दावा किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक का अब कहना है कि फर्म पर लग रहे आरोपों की जांच की जा रही है, तब तक कैंब्रिज एनालिटिका और कोगेन को कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है।

LIVE TV