शराब के नशे में सरेआम हत्या, इलाके में बना तनाव का माहौल

रिपोर्ट- अर्जुन वार्ष्णेय

अलीगढ़। अलीगढ़ में युवक की गोलियों से भून कर सरेआम सड़क पर हत्या कर दी गई। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना थाना देहलीगेट के पत्थर बाजार की है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले युवक विकास को पड़ोस के ही तीन चार लड़कों ने घर से बुलाया। उसके बाद फिर झगड़ा बढ़ने पर विकास को गोली मार दी गई।

police

मौके से आरोपी फरार हो गए। वही विकास ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। विकास की बहन सपना ने बताया कि इलाके के ही कुछ लड़के भाई को बुला कर ले गए थे। इसके बाद लड़ाई हुई और विकास को गोली मार दी गई।

यह भी बताया जा रहा है कि लड़कों ने पड़ोस में दुकान पर बीयर पी थी और इसके बाद झगड़ा शुरु हुआ। झगड़े में विकास को गोली मारी गई है। कई राउंड विकास पर फायर किया गया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास व परिजनों से घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़े: इंसानियत फिर हुई शर्मसार… नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

हालांकि गोली मारने वाले का नाम शिवम बताया जा रहा है पुलिस शिवम के बारे में जांच कर रही है। वही एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया की शिवम नाम के युवक से विकास का झगड़ा हुआ था और इस झगड़े में शिवम ने विकास को गोली मार दी। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही रही है। विकास के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही झगड़ा किस बात पर शुरु हुआ, पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।

LIVE TV