चाचा शिवपाल के साथ गठबंधन को लेकर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान, दिए ये संकेत

आगामी विधानसभा चुनावों (UP Assembly Election 2022) से पहले सपा चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के संकेत देते हुए कहा कि, “चाचा शिवपाल का सम्मान रखा जाएगा और 2022 में वह समाजवादी के साथ दिखाई देंगे।”

दरअसल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपने विजय रथ यात्रा (Vijay Rath Yatra) पर सवार होकर यूपी भ्रमण कर रहे हैं। कल यानि बुधवार को उनका रथ कानपूर देहात पहुंचा था। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “चाचा शिवपाल का सम्मान रखा जाएगा और 2022 में वह समाजवादी के साथ दिखाई देंगे।” इसके साथ ही अखिलेश ने भाजपा के साथ अन्य पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी का केवल एक ही लक्ष्य है यूपी से भाजपा का सूपड़ा साफ करना।

पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा भाजपा जिन योजनाओं की पर अपनी पीठ थप-थपा रही है, जबकि ज़मीनी स्तर पर सच्चाई अलग है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को सिलेंडर बांटे लेकिन महंगाई के चलते गरीब सिलेंडर भरवा पाने में अक्षम हैं। भाजपा ने किसानों के साथ युवाओं को भी धोखा दिया है। सरकार के गलत फैसलों और नीतियों के चलते मंहगाई चरम पर है।

LIVE TV