डोकलाम के आलोचकों की बुद्धि पर अकबर का सवाल, सरकार की नीति को बताया BEST

पणजी| विदेश राज्यमंत्री एम.जे. अकबर ने शनिवार को उन लोगों की बुद्धि पर सवाल उठाया, जो 2017 के डोकलाम गतिरोध मसले को सुलझाने को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करते हैं। अकबर ने डोकलाम गतिरोध को भारत की परीक्षा लेने की कोशिश करार दिया और कहा कि भारत सरकार ने मौन रहकर जिस प्रकार संकट को सुलझाया, वह महत्वपूर्ण है।

m.j akbar

केंद्रीय मंत्री के बयान से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में एक संवाद के दौरान डोकलाम गतिरोध का समाधान करने में भारत सरकार के तरीके की आलोचना की थी और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार के पास चीन और पाकिस्तान का सामना करने के लिए सामंजस्यपूर्ण नीति का अभाव है।

यह भी पढ़े: सिख विरोधी दंगों पर राहुल का बयान, दोषियों को दंडित करना है बेहद जरूरी

प्रदेश की राजधानी से 15 किलोमीटर दूर मापुसा स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान अकबर ने कहा, “जो लोग ऐसी बात कर रहे हैं, उनके लिए मैं कोई कठोर शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि वह उचित नहीं होगा, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर यह साबित कर दिया है कि उनके पास कोई ज्ञान, समझ और शासन को समझने की बुद्धि नहीं है।”

हालांकि अकबर ने अपने भाषण में राहुल गांधी का नाम नहीं लिया।

LIVE TV