लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण से पहले आगरा में पुलिस बवाल का सामना का सामना करना पड़ा, यहां बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आधा घंटे तक चले बवाल में हुई फायरिंग में एक महिला घायल हो गई।

लोहामंडी थाना क्षेत्र के टीला गोकुलपुरा में पानी की टंकी पर हाथ-पैर धोते बच्चों को मारने को लेकर पर वाल्मीकि और प्रजापति समाज के लोग आमने-सामने आ गए। जानकारी के मुताबिक़ बवाल आधे घंटे तक चला। मारपीट और पथराव के बाद बात इतनी बढ़ गई की पार्षद के पति के भाई की दुकान में आग लगा दी गई। बवाल में फायरिंग भी हुई,घटना में गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। मारपीट में सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भुल्ले नरवार और उनके पुत्र घायल हो गए। सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस को 4 थानों का फोर्स को लगाना पड़ा। पुलिस देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देटी रही । 6-7 लोगों को पुलिस ने पकड़ने पर हुए हंगामे 6 लोग घायल ह गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव, आगजनी और फायरिंग के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक़ क्षेत्र में पार्षद निधि से पानी की टंकी लगी है। शाम 7:30 बजे टंकी पर वाल्मीकि समाज के 2-3 बच्चे हाथ-पैर धो रहे थे। टंकी के सामने ही पार्षद पति राजेश प्रजापति के भाई वीरेंद्र की परचून की दुकान भी है। आरोप है कि वीरेंद्र ने पानी फेकने के लिए मना किया और बच्चों को मारकर भगा दिया। जातिसूचक शब्द भी बोलने का भी आरोप है।
बताया गया है कि तमंचे, लाठी-डंडे और फरसे से लैस लोगों ने गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पथराव हो गया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी फेंके जाने लगे, जिससे अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने वीरेंद्र की दुकान के बाहर रखे सामान में आग लगा दी। स्कूटी को नाले में फेंक दिया। चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी से फोर्स पहुंचा। मगर, लोग नहीं माने। आधा घंटे तक बवाल होता रहा। बवाल में फायरिंग भी की गई। सूचना पर आसपास के सर्किल के थानों की फोर्स पहुंच गई। फोर्स पहुँचने पर इस पर बलवाई फरार हो गए।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि टीला गोकलपुरा में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट के बाद पथराव किया गया। एक दुकान के बाहर रखे गत्ते में आग लगा दी गई थी। फायरिंग का भी आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।