दो साल बाद ईदगाहों में नजर आई आकर्षक झलक, ग्रामिणांचल में भी दिखा रौनक

आज देश भर में ईद बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी बीच रायबरेली से एक प्रेरणादायी व आकर्षक झलक देखने को मिली है। दो साल बाद शहर से लेकर गांव तक ईद के त्यौहार पर रंग बिरंगी, सफेद पोशाकों से ईदगाहों से लेकर मस्जिदों तक नूरानी शमां नजर आई।

इस मौके पर सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। सुबह ईद की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। रायबरेली शहर रेलवे लाइन के किनारे स्थित ईदगाह में हजारों की जमात में नमाज अदा की है। इसके साथा ही ग्रामीणांचल में भी नमाज अदा की गई है। लोगों ने ईद का खुत्बा सुना।

रोजा, नमाज, तरावीह, सदका ए फित्र, जकात नेक काम की रब की बारगाह में कबूलियत की दुआएं की, फिर खुदा का शुक्रिया अदा किया गया। बता दें कि जिले के लालगंज, डलमऊ, मतिनगंज, ऊंचाहार, सलोन, नसीराबाद, बछरावां आदि स्थानों पर शांति और सद्भाव के साथ ईद का पर्व मनाया जा रहा है। सभी ईदगाहों के इर्द-गिर्द पुलिस बल को तैनात किया गया था।

LIVE TV