शमिता के बाद मूस बनी BiggBoss OTT की चर्चित कॉनटेस्टेंट, बोलीं-‘वो एक बाइसेक्शुअल हैं’

जिस शो का हर किसी को इंतजार था वो फाइनली अब दर्शकों के सामने आ चुका है। हालांकि हर साल ये शो टेलीविजन पर प्रसारित होता है लेकिन इस BiggBoss OTT प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहा है। रविवार को इस शो का आगाज बड़े ही शानदार तरह से करण जौहर ने किया। जहां इस शो में भाग लेने वाले 13 कंटेस्टेंट स्टेज पर नजर आए। एक-एक करके करण जौहर ने सबसे दर्शकों को मिलवाया। लेकिन इस बार के जो सबसे चर्चित कंटेस्टेंट सितारे हैं वो हैं शमिता शेट्टी और मुस्कान जट्टाना

Bigg Boss OTT: Moose Jattana is Bisexual, Says 'I'm More Attached to Boys  But Would Like to Marry Girl'

शमिता शेट्टी तो अपनी बहन शिल्पा शेट्टी और जीजा राज कुन्द्रा विवाद के बीच इस शो में एंट्री ली इसलिए उन्हें शो की सबसे विवादित कंटेस्टेंट कहा जा रहा है। लेकिन शमिता के अलावा एक और कंटेस्टेंट हैं जो सुर्खियों में छाई हुई हैं, जिनका विवादों से गहरा नाता है और सोशल मीडिया पर इस प्रतियोगी की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। वो कंटेस्टेंट हैं मुस्कान जट्टाना उर्फ मूस जट्टाना।

ऐसे मे यूट्यूबर मूस जट्टाना ने बिग बॉस ओटीटी (BiggBoss OTT) के लाइव शो में कंफेस किया है कि वो बाइसेक्शुअल हैं। शो के कॉनटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल मूस से उनके बारे में पूछते हैं तो मूस बताती हैं कि वो एक बाइसेक्शुअल हैं। मूस ने यह भी बताया कि वो लड़कों के प्रति ज्यादा अट्रैक्टेड फील करती हैं, लेकिन लड़कियों के साथ उनका कनेक्शन भी उतनी ही जरूरी है। मूस ने कहा कि अगर किसी लड़की के साथ उनका बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा तो वो एक लड़के के बजाए एक लड़की के साथ सेटल होने को ज्यादा अहमियत देंगी।

बता दे मूस ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा हैं कि, ‘अभी तो और जलील होना बाकी है’। साथ ही वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर लैंगिक समानता को लेकर कई पोस्ट शेयर करती हैं।

Bigg Boss OTT: Meet Muskan Jattana, controversial contestant of the show

गोरतलब हैं कि मूस बिग बॉस के घर में निशांत भट्ट की कनेक्शन बनकर गई हैं। लेकिन वो सबसे अच्छा बॉन्ड प्रतीक के साथ शेयर करती हैं और ज्यादातर उन्हीं के साथ देखी जाती है। मुस्कान उर्फ मूस जट्टाना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी कई ऐसी वीडियो हैं जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर बहुत बवाल मचा है। 20 साल की मुस्कान जट्टाना चंडीगढ़ और मोहाली से ताल्लुक रखती हैं। उन्होने अपनी पढ़ाई  मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) से पूरी की है। सोशल मीडिया पर मुस्कान ऑस्ट्रेलियन-पंजाबी इंफ्लुएंसर के रूप में बहुत अधिक लोकप्रिय हैं। मूस ने बहुत ही कम उम्र में महिलाओं और युवाओं के लिए भी काम किया है और वो ऑस्ट्रेलियन दक्षिण एशियाई केंद्र की ब्रांड एंबेसडर हैं। 

यह भी पढे: BiggBoss OTT: ग्लैमरस और सिजलिंग अंदाज में नज़र आएंगी मलाइका अरोड़ा, विडियो हुआ वायरल

LIVE TV