क्या साजिश के तहत हो रही कार दुर्घटनाएं या महज संयोग?

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जिस तरह की घटना हुई वह काफी भयभीत करने वाली हैं। 4 अक्टूबर को किसान तीन कृषि कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उसी समय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने किसानों के ऊपर कार चढ़ा दी। जिसमें कई किसानो की मौत हो गई थी। जिसके बाद पूरे देश के लोगों ने इसकी निंदा की और गृह मंत्री के बेटे आशीष मिश्र को गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके वजह से आशीष की गिरफ्तारी कुछ दिनों के बाद हुई। वहीं, इस मामले में हुई देरी की वजह जब पुलिस से पूछा गया तो पुलिस ने कहा कि जांच चल रही हैं जांच के बाद जो भी आरोपी होगें उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाएंगा। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

छत्तीसगढ़ जशपुर घटना-

कार एक्सीडेंट की घटना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ के जशपुर में दुर्गा पूजा से लौट रहे लोगों पर कार चलाते आ रहे कुछ लड़को ने लोगों पर कार चढ़ा दी। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद लोगों ने पुलिस का घेराव किया और विरोध करने लगे।

बता दें कि कार चला रहे लड़के नशे में थे और पूरी कार में गांजा भरे हुए थे। लोगों पर कार चढ़ाने के बाद वह भागने की फिराक में थे। क्योंकि कार में गांजा भरा हुआ था जिसके वजह से कार सवारों ने कार नहीं रोकी और कार को तेजी से लोगों पर चढ़ा दिया। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गया। मौके पर पहुंचे कलेक्टर ने थाना प्रभारी को सस्पेंड कर आरोपियों को पड़क के जेल भेज दिया।

एमपी भोपाल घटना –

इस तरह की घटना लगातार बढ़ती जा रही है अब एक और मामला सामने आया जहां दुर्गा माता की मूर्ति के विसर्जन में जा रहे लोगों पर एक बार फिर कार सवार ने गाड़ी चढ़ा दी। हालांकि इस घटना में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है लेकिन कुछ लोगों को गंभीर रुप से चोट आई हैं। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना एमपी भोपाल की हैं। जहां बीती रात शनिवार को कार सवार ने जुलूस में जा रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। लोगों ने बताया की कार चालक काफी स्पीड से कार को जुलूस में जा रहे लोगों पर चढ़ा दिया। जिसके बाद भागने की जल्दी में कार को तेजी से रिर्वस किया जिसमें कई और लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कर जुलूस को आगे बढ़ाया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

LIVE TV