सरेआम ‘मां’ के रिश्ते की मर्यादा का उड़ाया गया मज़ाक, पहले रेप करवाया फिर गला काटा

रेपकॉन्गो। अफ्रीकी देश के कॉन्गो से रेप का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला के साथ सैंकड़ों लोगों की भीड़ के सामने बलात्कार को अंजाम दिया गया। बाद में उसे बेरहमी से पीटा गया और गला काटकर मौत की सजा दी गई। ये खौफनाक वारदात उस वक्त सामने आई, जब इसका वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

वायरल वीडियो में एक युवक महिला के साथ सरेआम बलात्कार करता दिख रहा है। इससे पहले महिला को बालों से पकड़कर जमीन पर घसीटा जाता है। उसे खींचकर एक मंचनुमा चबूतरे पर लाकर उसे नग्न कर दिया जाता है।

विद्रोहियों को वर्जित मछली खिलाने पर बवाल

दरअसल ढाबा चलाने वाली उस महिला पर इल्जाम था कि उसने सरकार विरोधियों के एक गुट को खाना खिलाया था। यही नहीं उस महिला ने खाने में विद्रोहियों को ‘वर्जित मछली’ परोसी थी। ढाबे में उसके साथ उसका सौतेला बेटा भी काम करता था।

इसी आरोप में उस महिला और उसके सौतेले बेटे को ऐसी खौफनाक सजा मिली कि देखने वाले हैरान रह गए। महिला की हत्या के बाद उसका खून भी पिया गया। विद्रोहियों ने तमाशबीनों की भीड़ के सामने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। लेकिन किसी ने उनका विरोध नहीं किया।

यह वायरल वीडियो अप्रैल 2017 की है। मगर इस का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वारदात के दौरान विद्रोहियों ने उस महिला के सौतेले बेटे को उसके साथ सेक्स के लिए मजबूर किया। यही नहीं फिर उस महिला और उसके बेटे को नग्न अवस्था में ही कोड़ों से पीटा गया।

महिला के साथ बलात्कार किए जाने का बाद उन दोनों का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। वहां मौजदू लोगों की मानें तो कई विद्रोहियों ने महिला और उसके सौतेले बेटे की हत्या के बाद उनका खून पीया और कई लोगों ने दोनों के कटे हुए सिर के साथ फोटो भी लिए। सभी जानते हैं कि कॉन्गो में विद्रोही सरकार के खिलाफ युद्ध जारी है।

प्रो-कबड्डी लीग : घर में जयपुर की हार की हैट्रिक, दिल्ली ने मारी बाजी

बुधवार के दिन ऐसे करें गणपति की पूजा, मिलेगा वैभव का वरदान

LIVE TV