यूपी में प्रशासनिक फेरबदल जारी, 15 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने बीते बुधवार देर रात 15 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इससे पहले बुधवार सुबह 8 बजे आईएएस (IAS) अधिकारियों का भी तबादला किया गया था।
इन अधिकारियों की तबादला सूची डीजीपी मुख्यालय ने जारी की है। जल्द ही इन अधिकारियों को इनकी जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
बता दें कि यूपी सरकार कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए समय-समय पर कार्य करती रहती है। जिसके चलते देर रात 15 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। इन्हें तुरंत अपना कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए है। जल्द ही पुलिस विभाग में अन्य आइपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण भी हो सकता है।