ADHM में शाहरुख का दिखना पड़ा महंगा,फैंस ने थिएटर में जलाए पटाखे, वीडियो वायरल

ADHM मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ ने पहले वीकेंड में भारत में 35.60 करोड़ रूपए कमाए हैं। यह फिल्म रिलीज़ से पहले विवादों में घिरी रही। काफी अटकलों के बाद भारत में 3000 सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। खबर है कि महाराष्ट्र के जिले नासिक के मालेगांव के एक सिंग्ल स्क्रीन थिएटर में पटाखे जलाने के बाद ‘ऐ दिल है मुश्किल’ रोक दी गई।

ADHM में शाहरुख का जूनून

यह वीडियो @SRKian नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया जो काफी तेज़ वायरल हो रहा है। फिल्म की रिलीज़ डेट यानी 28 अक्टूबर को ही यह कारनामा हुआ है जिसे रात के 11:55 बजे शेयर किया गया था।

इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और फवाद खान हैं। वहीँ, शाहरुख खान, आलिया भट्ट, लीसा हेडेन ने फिल्म में केमियो किया है।

ADHM पर विरोध ज़ारी

‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्यप्रदेश के सिनेमाघरों में भी यह फिल्म दिखाई जा रही है। राजधानी भोपाल के तात्याटोपे नगर स्थित सिनेप्लेक्स पहुंचकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सिनेप्लेक्स के अंदर घुसने की कोशिश की, मगर पुलिस की मौजूदगी के चलते ऐसा नहीं हो पाया।

जबलपुर में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिविक सेंटर स्थित समदडिया मॉल के मल्टीप्लेक्स में चल रही फिल्म का विरोध किया और फिल्म की स्क्रीनिंग कुछ देर के लिए रुकवा दी।

ओमती थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि फिल्म का थोड़ी देर विरोध करने के बाद शिवसेना कार्यकर्ता लौट गए। यहां फिल्म सुचारु रूप से चल रही है।

ग्वालियर में भी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने टॉकीज के सामने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

देखें वीडियो:

https://twitter.com/SRKianz/status/792069709889884160?ref_src=twsrc%5Etfw

 

LIVE TV