लाखों के कर्जदार हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकी गायक निक जोन्स से मुंबई में सगाई हुई हैं। जिससे प्रियंका और निक बहुत खुश हैं. ऐसे में पता चला हैं की प्रियंका के होने वाले ससुर जी के ऊपर 10 लाख डॉलर से ज्यादा का कर्ज है।
दरअसल, अमेरिकी गायक निक जोन्स के पिता पॉल जोन्स की रियल एस्टेट कंपनी पर 10 लाख डॉलर (70870000 करोड़ रुपए) से ज्यादा का कर्ज है।
इसमें निक जोन्स के पिता पॉल जोन्स की कंपनी द्वारा एक कानूनी मामला हारने के 2.68 लाख डॉलर भी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, इससे पहले ‘जोन्स ब्रदर्स’, जिसमें निक भी हिस्सेदार हैं, ने 2013 में बैंड के खत्म होने से पहले दुनियाभर में लाखों गीत बेचे थे और तीनों लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में काम करना जारी रखा।
निक के पास पर कथित रूप से 2.5 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। उन्होंने ज्यादातर कमाई सोलो कलाकार के तौर पर की है, लेकिन वे अपना करियर अभिनय के क्षेत्र में भी शुरू कर रहे हैं और हाल ही में ‘जुमानजी’ की रीमेक में दिखे थे।
ये भी पढ़ें:-जन्माष्टमी त्योहार की धूम धनिया पंजीरी के साथ
प्रियंका की सालाना कमाई 64 करोड़ रुपये बताई गई। फोर्ब्स की साल 2017 की मोस्ट पावरफुल वुमन की लिस्ट में प्रियंका 97 नंबर पर थीं।
वही निक की कमाई करीब 25 मिलियन डॉलर सालाना है। यानी कि निक सालाना 171 करोड़ रुपए कमाते हैं. ये आंकडे 1 जून 2016 से 1 जून 2017 तक की रिपोर्ट पर आधारित हैं।