
जन्माष्टमी का त्योहार आ रहा है। यह त्योहार पूरे भारत में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण के जन्म दिन के लिए तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। आपसभी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी होंगी। आपकी तैयारियों में एक डिश और शामिल होने जा रही है। वो है धनिया की पंजीरी तो चलिए आज इसे बनाना सीखते हैं।
धनिया की पंजीरी
सामग्री
साबुत धनिया – 1 कप
बादाम – ½ कप
मखाना – 1 कप
गोंद – 50 ग्राम
पका नारियल – 100 ग्राम
काजू – 50 ग्राम
घी – 2 बड़ा चम्मच
चीनी पाउडर – ½ कप
चिरौंजी – ½ कप
यह भी पढ़ें: खुद को बीमार बताकर दूसरों से सहानुभूति लेना इस सिंड्रोम की बड़ी वजह
विधि
सबसे पहले धनिया को मंद आंच पर भूनें। इसी तरह मखाने और गोंद को भी घी में भूनें। अब इन तीनों को अलग-अलग ब्लेंड कर लें। गोंद और मखाने को दरदरा ही पीसे। काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें। नारियल को कद्दूकस कर लें। अब मखानों को धनिया पाउडर में मिक्स करें। इसमें काजू,बादाम,चीनी और नारियल मिलाएं। अब इस धनिया की पंजीरी का भगवान को भोग लगाकर सेवन कर सकते हैं।