वास्तु के अनुसार ही घर में लगाएं तस्वीर, हंस की तस्वीर है सबसे लाभकारी

कुछ लोगों को अपने घर को सजाने संवारने का काफी शौक होता है। साथ हर किसी के शौक भी अलग होते हैं। कुछ लोगों को तस्वीरों के माध्यम से घर को सजाने का शौक होता है तो कुछ को अन्य चीजों के सहारे। लेकिन कई बार आप अपने घर में कुछ ऐसी तस्वीरें ले आते हैं जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर से सभी सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। वास्तु के अनुसार घर में चित्रकारी भी काफी मायने रखती है। जिनका अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है।

हंस की तस्वीर

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में देवी-देवताओं के चित्रों को लगाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

  • फैमिली फोटो या दूसरे फोटोज घर में लगाना चाहिए इससे घर में नेगेटिविटी नहीं आती है। और घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है।
  • घर में समुद्र किनारे दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से सकारात्मक उर्जा का संचार बढ़ता है।
  • घर की बैठक में हंस की बड़ी-सी तस्वीर लगाना अच्छा माना गया है इससे घर में पैसों की कमी नहीं होती।
  • पहाड़ या उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगा हो। ऐसी तस्वीरों से विचारों में सकारात्मकता आती है और अत्मविश्वास बढ़ता है।
  • रसोईघर में फलों और सब्जियों के चित्र लगाने से घर में बरकत बनी रहेगी।

घर में शेर, बाघ, बंदर, सांप, गिद्ध, कौआ, उल्लू, भालू, सियार, सूअर या मगरमच्छ जैसे हिंसक जानवरों की तस्वीरें लगाने से परिवार के लोगों का व्यवहार भी हिंसक हो जाता है। इससे परिवार में झगड़े होने लगते हैं।

  • महाभारत या किसी युद्ध की तस्वीर लगाने से परिवार के लोगों में मतभेद और झगड़े बढ़ने की संभावना रहती है।
  • घर में किसी भी समाधि या मकबरे की तस्वीर लगाने से मन में नकारात्मक भाव आने लगते हैं। जिससे आत्मबल कमजोर होने लगता है।
  • डूबती या लहरों में डगमगाती हुई नाव का फोटो लगाते से परिवार में तनाव बढ़ता है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
  • बहते हुए पानी, झरना या फिर फव्वारे की तस्वीर लगाने से धन की काफी फिजूलखर्ची होती है।

 

LIVE TV