वास्तु के अनुसार घर के इन हिस्सों में यूं करें बदलाव, मिलेगी अपार शांति

आज हर व्यक्ति अपनी परेशानियों से ही परेशान है। वह कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें लेकिन चाह कर भी इन परेशानियों से निकल ही नहीं पाता है। अपनी इन परेशानियों का दोष हमेशा दूसरों को ही देता है। वह अपनी परेशानी का कारण और उसका हल ढूंढने की तलाश में इधर-उधर भटकटा ही रहता है, लेकिन उसको उन समस्या का हल ही नहीं मिलता है। हमारे वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजें बताई गई है जिसकी मदद से आप अपने घर के संकटों को दूर कर सकते हैं।

वास्तु

वास्तु के अनुसार घर में हमेशा असली पौधे ही रखने चाहिए। अगर घर में असली पौधे होंगे तो उसके शुभ संकेत ही मिलेंगे। अगर आप कृत्रिम पौधों को भी घर में रख रहे हैं तो लाल, नीला, हरे रंग को अधिक महत्व दें। इस रंग के पौधे घर में खुशबू तो फैलाएंगे ही साथ में आपके स्वास्थ्य को भी ठीक रखेंगे।

यह भी पढ़ें: पांडवों द्वारा बसाया गया भोले का यह मंदिर,पीछे छुपा है गहरा राज़

घर का हर कमरा रोशनी से भरा और हवादार होना चाहिए. ताकि सूर्य की रोशनी के साथ सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सके। यदि कमरे में ड्रेसिंग टेबल रखना हो तो उत्तर-पूर्व या पूर्व में रख सकते हैं। कमरे में सोफा, टीवी और कूलर उत्तर दिशा की ओर रखें।

घर में हमेशा एक दिशा में फिश पॉट रखें। इससे घर में धन की वर्षा होती है। यदि पलंग के नीचे जगह हो तो उसमें बिस्तर या ऑफ सीजन के कपड़े रखें। घर में लगें पर्दों का रंग हल्का होना चाहिए। घर में टॉयलेट उत्तर-पूर्व दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से धन खर्च जल्दी होता है।

 

 

LIVE TV