वास्तु के अनुसार घर में इस जगह रखें भगवान गणेश की मूर्ति, सर चूमेंगी खुशियां

हम कोई भी शुभ काम करते हैं तो उसकी शुरुआत सबसे पहले गणेश जी के आशीर्वाद से ही करते हैं। गणेश जी को सर्व पूजनीय माना जाता है। इसलिए अगर गणेश जी की मूर्ति को घर के मंदिर में गलत दिशा की ओर रखा जाए तो उसके गलत परिणाम झेलने को मिलते हैं। तो आइए जानते है कि बप्पा की मूर्ति को किस तरह रखने से फायदा होता है।

भगवान गणेश

वास्तु विज्ञान में भगवान गणेश की मूर्ति को घर में विराजमान करने के लिए ब्रह्म स्थान, पूर्व दिशा और उत्तर पूर्व कोण शुभ बताया गया है। वहीँ दक्षिण और दक्षिण पश्चिम कोण यानी नैऋत्य में बप्पा की मूर्ति रखने से होनी वाली हानी के बारे में भी बताया गया है।

घर में गणेश जी की बांयीं ओर सूंड वाली मूर्ति रखना अधिक मंगलकारी माना गया है क्योंकि इनकी पूजा से जल्दी फल की प्राप्ति होती है। दायीं ओर सूंड वाले गणपति देर से प्रसन्न होते हैं।

यह भी पढ़ें: हाथ की लकीरों के साथ हथेली के रंग से भी पता चलता है व्यक्ति का भविष्य और स्वभाव

गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर को कभी ऐसे न रखें जिसमें वह घर के बाहर देख रहे हों। गणेश जी की मुख हमेश उस दिशा में होना चाहिए जिससे वह घर की ओर देखते नजर आएं।

अगर एक से अधिक गणेश जी की मूर्ति है तो दोनों को अलग-अलग स्थानों पर रखें।

इसके अलावा घर में भगवान गणेश की बेरंग या खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इससे सकारात्मक उर्जा का संचार नहीं होता है और लाभ नही मिलता है। इसलिए फ़ौरन ऐसी मूर्तियों का विसर्जन कर देना चाहिए।

 

LIVE TV