राशि के अनुसार, जीवन साथी से पहली मुलाकात का दिन चुनें

जीवन साथी चुनना सबसे बड़ा और अहम फैसला होता है। यह फैसला सिर्फ एक दिन में नहीं लिया जा सकता है। शादी करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। शादी किसी के लिए भी बहुत सुखद अहसास है। जिसका काफी सोच-समझ कर ही फैसला करना चाहिए। आइये आज जानते हैं राशि के मुताबिक अपने होने वाले जीवन साथी से कब मुलाकात करें।

जीवन साथी

मकर राशि-

शुक्रवार,बुधवार और शनिवार का दिन पहली बार मुलाकात के लिए सर्वोत्तम होगा,इसके लिए कभी भी मंगलवार या गुरुवार का दिन न रखें।

दोपहर 12:00 बजे के बाद ही मिलने का समय रखें।

खान पान में शरबत, जूस या सुगन्धित दूध की व्यवस्था करें।

कुम्भ राशि-

शादी से पहले मिलने के लिए शुक्रवार और बुधवार का दिन उचित होगा। रविवार और सोमवार का दिन मिलने के लिए न रखें।

दोपहर 12:00 बजे के बाद ही मिलने का समय रखें।

खान पान में गुलाब जामुन रखना उत्तम होगा।

कर्क राशि-

पहली बार मुलाक़ात के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार या शुक्रवार का चुनाव करें, शनिवार और रविवार से बचें।

कोशिष करें कि मिलने का समय दिन में ही हो जितना हो सके शाम के सुबह 7 बजे के बाद मिलने से बचें।

गेंहू से बनी मिठाई या चाकलेट को खान पान में जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ें: स्कूल में करंट की चपेट से मिस्त्री की मौत, प्रबंधक और ठेकेदार पर लगा आरोप

सिंह राशि-

इस कार्यक्रम के लिए सोमवार,मंगलवार या गुरुवार के दिन का चुनाव करें, शनिवार और बुधवार से बचें।

मिलने का समय शाम को 7:30 से पहले का ही होना चाहिए।

कन्या राशि-

कभी भी मंगलवार या रविवार को पहली बार मुलाक़ात का कार्यक्रम न रखें, इसके लिए शुक्रवार और बुधवार सर्वोत्तम होगा।

खान पान में बेसन के बने खाद्य पदार्थ जरूर रखें।

तुला राशि-

सोमवार या बृहस्पतिवार को पहली बार मुलाकात का कार्यक्रम ना रखें, बेहतर होगा शनिवार या शुक्रवार का दिन रखा जाए।

खान पान में चाकलेट या गुलाब जामुन रखना उत्तम होगा।

यह भी पढ़ें: राफेल सौदे पर फ्रांस के स्पष्टीकरण के बाद भी राहुल ने कहा मैं सही बाकी सब गलत

वृश्चिक राशि-

मुलाक़ात के लिए कभी भी बुधवार या शनिवार का दिन न रखें, सबसे उत्तम दिन रविवार,सोमवार और बृहस्पतिवार का होगा।

दोपहर 12:00से 01:30तक का समय अगर मुलाक़ात के लिए न रखें तो उत्तम होगा।

खान पान में खोये की मिठाई या दूध से बने खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करें।

धनु राशि-

विवाह के लिए पहली बार मुलाकात के लिए कभी भी बुधवार या शनिवार का दिन न रखें, इसके लिए मंगलवार या रविवार का दिन सर्वोत्तम होगा।

शाम के 04:30 से 06:00 तक का समय मुलाक़ात के लिए अनुकूल नहीं होगा।

खान पान में मूंग की दाल का हलवा या पिस्ते की बर्फी जरूर शामिल करें।

मीन राशि-

इस कार्यक्रम के लिए कभी भी शुक्रवार या शनिवार का दिन न रखें, सोमवार, मंगलवार या बृहस्पतिवार का दिन इस कार्यक्रम के लिए उत्तम होगा।

मेवे की या पिस्ते की मिठाई खान पान में रखना इस दिन उत्तम होगा।

यह भी पढ़ें:पीएम को मिला सम्मान, सांसद ने कहा पूरे विश्व में नहीं प्रधानमंत्री जैसा अभिनेता

मेष राशि-

जब भी पहली बार मिलने जा रहे हो तो सोमवार, शुक्रवार या मंगलवार का दिन ही लें। कभी भी शनिवार और बुधवार को मुलाकात नहीं करनी चाहिए।

जिस दिन भी ये कार्यक्रम रखें, कोशिश करें कि कार्यक्रम सायंकाल 7.00 बजे के बाद का न हो। इसमें खान-पान में चावल की खीर जरूर रखें।

वृष राशि-

इसके लिए बुधवार, शुक्रवार या शनिवार का दिन उत्तम होगा, मंगलवार से बचें।

कोशिश करें कि मिलना का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से पहले का ही रखें। मिलने क समय गुलाब जामुन अवश्य खाएं।

मिथुन राशि-

इस कार्यक्रम के लिए केवल बुधवार या शुक्रवार का दिन उत्तम होगा, मंगलवार और रविवार  को मिलना ठीक नहीं होगा।

कोशिश करें मुलाकात का समय दिन में ही रखा जाए।

खान पान में आलू की बनी हुई कोई खाद्य सामग्री जरूर शामिल करें।

LIVE TV