तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को मारी टक्कर, सड़क दुर्घटना में 10 मरे

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी, जिस कारण 10 लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

यह भी पढ़ें : Exclusive: लाइव टुडे दफ्तर पहुंची पीड़िता, कहा- गायत्री प्रजापति के बेटे ने किया रेप

वाहन प्रतापगढ़ के चौहरजन देवी मंदिर जा रहा था, जिसमें जौनपुर जिले के 18 लोग सवार थे। एक जिला अधिकारी ने बताया कि छह घायलों की हालत नाजुक है।

यह भी पढ़ें : राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी, जानें UP का समीकरण

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख और हर घायल को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

 

 

 

LIVE TV