नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

रिपोर्ट- ब्रजेश पंथ

ललितपुर। ललितपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा हैं। घटना मड़ावरा थाना क्षेत्र  की है| पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी लड़को के खिलाफ अपहरण , रेप और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मुकदद्मा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है| पुलिस और पीड़ित लड़की के परिजनों के अनुसार पीड़ित लड़की की उम्र महज 13 वर्ष है|

POLICE KI GIRAFT ME AAROPI

नाबालिग लड़की 8 अगस्त को जब अपनी घर से खेत पर जानवरों को पानी पिलाने गयी हुयी थी, तभी खेत पर उसके रिश्ते में लगने वाले भाई ने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर उसको पहले कुछ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। बाद में उसे गाड़ी से मध्य प्रदेश के इंदौर ले गए जहां उसे एक कमरे में कैद करके रखा गया साथ ही लड़की के साथ अरविन्द नाम के आरोपी ने रेप किया।

जब पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजनों को जानकारी हुयी की लड़की को अरविन्द और प्रसन्न ने इंदौर में किसी अपने रिश्तेदार के घर पर बंधक बनाकर रखा हुआ है तो परिजनों ने वहां पहुंचकर लड़की को छुड़ाया  और ललितपुर लौटकर मड़ावरा थाना पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़े: वसीम रिजवी का फरमान, स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में गूंजना चाहिए ‘भारत माता की जय’

पुलिस ने पीड़ित लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 , 366 , 320 , 376 व् पास्को एक्ट के तहत  मुकदद्मा दर्ज कर  आरोपियों को हिरासत में ले लिया है| पुलिस ने पीड़ित नावालिग लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया है। जिसकी रिपोर्ट जांच के अनुसार आगे की कार्यवाही की बात कह रही है |

LIVE TV