आश्का और ब्रेंट ने कर ली शादी, ये स्टार्स बने खास मेहमान
मुंबई। आश्का गोराडिया और ब्रेंट गोबल आखिरकार सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर आश्का और ब्रेंट की शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं।
इन तस्वीरों में आश्का और ब्रेंट ड्रीम कपल लग रहे हैं। दोनों के बीच का क्यूट प्यार इन तस्वीरों में भी झलक रहा है। आश्का और ब्रेंट की शादी में छोटे पर्दे के कई सितारे शरीक हुए थे। इनमें ज्यादातर नागिन 2 की स्टारकास्ट के चेहरे दिखे हैं।
यह भी पढ़ें: आयुष्मान को मिला नया प्यार, दंगल गर्ल सान्या से करेंगे आंखें चार
यह भी पढ़ें: शादी से पहले भारती ने की पूल पार्टी, किया पानी वाला डांस
करीबी दोस्तों के साथ आश्का और ब्रेंट ने अपने जीवन के खास दिन को सेलिब्रेट किया है। सोशल मीडिया पर आश्का और ब्रेंट के अलावा अदा खान, मौनी रॉय, करणवीर बोहरा और टीजे सिंधू ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इनके अलावा सना खान और जूही परमार भी शादी के खास मेहमान में से एक थीं।