‘आप’ ने लिया हार से सबक, सिसोदिया के हाथों में पंजाब की कमान

आम आदमी पार्टीनई दिल्ली|पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें पार्टी की राज्य में राजनीतिक स्थिति के आकलन के बाद प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : बंद कर दो रात 12 बजे हैप्पी बर्थडे बोलना, नहीं तो झेल जाओगे

पार्टी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राजनीतिक मामलों की समिति ने अप्रैल में राज्य प्रमुख पद से संजय सिंह के इस्तीफे के बाद सिसोदिया को प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया है। आप का पंजाब में उचित पर्यवेक्षक नहीं था।

यह भी पढ़ें : गुजरात चुनाव : जनता ने काटा GST, तभी आईं BJP की 99 सीटे!

गौरतलब है कि रविवार को पंजाब में हुए नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 414 वार्डो में से सिर्फ एक वार्ड में जीत दर्ज की।

कांग्रेस ने 267 वार्डो में जीत दर्ज की और 29 नगर परिषदों व नगर पंचायतों में से 20 में विजयी हुई।

LIVE TV