पाकिस्तान से विस्थापित एक परिवार 46 साल से कर रहा पुर्नवास की मांग

रिपोर्ट- अवनीश कुमार

लखनऊ। मेरठ के हस्तिनापुर में पाकिस्तान से विस्थापित एक परिवार 46 साल से पुर्नवास के लिए भटक रहा है। पुर्नवास के लिए परिवार ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला।

PIC3

हस्तिनापुर में रहने वाले मिंटू राय चौधरी का विस्थापित परिवार 1964 में पाकिस्तान से भारत आया था। यहाँ उसका परिवार शरणार्थी कैम्प में रह रहा था। बाद में 1968 में भारत सरकार ने उन्हें रहने के लिए मकान और व्यवसाय के लिए दूकान दिया था। यह मकान और दुकान पुर्नवास मंत्रालय के अधीन था। इसके बाद दुकान नहीं चली तो उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को पत्र लिखा कि उन्हें कहीं और दुकान आवंटित कर दिया जाये।

यह भी पढ़े: रहस्यमयी रोशनी देखकर दहशत में जी रहे लोग, सीसीटीवी में भी घटना हुई कैद

पत्र पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार ने उन्हें मोदीनगर में शिफ्ट करने का फैसला किया और दुकान और मकान खाली करवा लिया। अब जिला प्रशासन के अधिकारी उन्हें वर्षों से जगह नहीं दे पा रहे हैं। अब मिंटू राय चौधरी वर्षों से सरकार दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

LIVE TV