सोनभद्र। भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव फतेह मुहम्मद ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि मोर्चा द्वारा विकास खण्ड नगवां के अति नक्सल प्रभावित ग्राम महुली में 6 अप्रैल को आदिवासियों एवं बनवासियांे के समस्याओं को शासन स्तर पर पहुंचाने के लिए ‘विशाल जन अदालत‘ का आयोजन किया गया है। जिसमें शासन, पुलिस तथा वन महकमें द्वारा प्रताड़ित लोगों की समस्या उठायी जायेगी तथा अपना अधिकार पाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जायेगी। इस विशाल जन अदालत में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह मुख्य अतिथि तथा अतिथि के रूप में मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक रामकृष्ण पाठक तथा जिलाध्यक्ष अर्जुन चौहान तथा युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष नन्दू पटेल आदि लोग मौजूद रहेंगे।
Related Articles

उत्तराखंड में इस दिन से मानसून की दस्तक: कुमाऊं से शुरुआत, गढ़वाल में भारी बारिश की संभावना
June 19, 2025 - 3:24 pm

यूपी में मौसम ने ली करवट, 62 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, इस दिन से मानसून की संभावना
June 16, 2025 - 11:45 am

हरदोई: पत्नी से अवैध संबंध के चलते मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या, पति ने शव का किया ये हाल
June 9, 2025 - 12:29 pm

भारत द्वारा चेनाब नदी के प्रवाह पर रोक लगाने के बाद पानी कम होने से पाकिस्तान में संकट
June 2, 2025 - 1:43 pm

पाकिस्तानी लोगों के मूल अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे’: पाक सेना प्रमुख मुनीर ने कही ये बात
May 30, 2025 - 12:36 pm