यह साल बहुत ही विशेष है। क्या आपने इस बात पर गौर किया कि इस साल की शुरुआत शुक्रवार से हुई थी। वहीं इसका अंत भी शुक्रवार को ही होने वाला है। इसलिए इस साल का राजा शुक्र को बताया गया है। शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का माना जाता है। इस दिन धन-संपत्ति की इच्छा रखने वाले लोग वैभव लक्ष्मी व्रत और पूजन करते हैं। इस साल धनतेरस पर शुभ संयोग बन रहा है। वजह ये है कि इस दिन भी शुक्रवार ही है। ऐसे में आपको यदि अपने घर में सुख-समृद्धि बढ़ानी है तो आपको इन पांच चीजों को इस दिन घर जरूर लाना चाहिए।
धनतेरस पर शुभ संयोग, करें ये उपाय
हीरा को ज्योतिषशास्त्र में शुक्र का रत्न कहा गया है। इस धनतेरस हीरे की खरीदारी आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगी। इससे आपका धन और यश बढ़ेगा। महिलाओं के लिए खास तौर पर खरीदारी शुभ रहेगी।
चांदी का सिक्का या बर्तन भी आपके लिए शुभ रहेगा। लक्ष्मी पूजन के लिए चांदी का बर्तन खरीदें और इसमें देवी लक्ष्मी की पूजा करें। चांदी के लक्ष्मी गणेश भी खरीदे जा सकते हैं। पूजन के बाद इन्हें अपनी तिजोरी में रखें और नियमित धूप दीप दिखाएं धन में वृद्धि होगी।
धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदें। यह धन का प्रतीक माना गया है। लक्ष्मी पूजन के समय देवी को धनिया अर्पित करने के बाद अपने बागीचे में कुछ बीज बो दें और कुछ को कौड़ी और गोमती चक्र के साथ तिजोरी में रखें।
इस धनतेरस पत्नी के लिए लाल वस्त्र और श्रृंगार सामग्री खरीदकर उन्हें उपहार देना शुभ रहेगा। अविवाहित व्यक्ति किसी अन्य सुहागन स्त्री को उपहार दे सकते हैं।