
असम में स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से 95 लोगों की जान चली गई है। इस संकट से 563 गांवों में 16 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शिवसागर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, जहां 57,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। इसके बाद गोलाघाट (34,000) और जोरहाट (25,000) का स्थान आता है। अभी भी 14 जिलों में हाई अलर्ट जारी है और गुवाहाटी में स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां कई इलाकों में जलभराव की सूचना मिली है। अधिकारी लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने और अधिक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
इस साल असम में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से जो जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, वो शिवसागर है. शिवसागर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से 60 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, इसके बाद, चराईदेव में 31 हजार से ज्यादा और जोरहाट जिले में 20 हजार से ज्यादा लोग भारी बारिश और भयानक बाढ़ की वजह से त्राहिमाम कर रहे हैं. यह भी बताया गया है कि असम में आई बाढ़ में 55 हजार से ज्यादा संख्या में जानवर बह गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उन्होंने राज्य में बाढ़ के स्थिति का आकलन करने के बाद कहा कि तबाही का पैमाना इतना व्यापक है कि हालात को सामान्य होने में काफी वक्त लगेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है. भारत सरकार की तरफ से मदद पहुंचाई में किसी तरह की कोई कमी नहीं की जाएगी। ASDMA ने बताया है कि प्रशासन राज्य के चार जिलों में 55 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्रों को चला रही है, जहां इस वक्त 17,857 प्रभावित लोगों को आश्रय दिया गया है और उनकी देखभाल की जा रही है।




