उत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबर

जनेश्वर मिश्र जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश यादव ने पीडीए में ‘पंडित’ जोड़ने का दिया संदेश

लखनऊ: समाजवादी विचारक और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बुधवार को समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने ‘जिंदाबाद’ के नारों से परिसर गूंजा दिया।

श्रद्धांजलि के बाद अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां ब्राह्मण समाज को साधने के उद्देश्य से ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ आयोजित किया गया। प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज से जुड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

अखिलेश यादव का संबोधन
अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने भाजपा पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति से घबराने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब भाजपा इसकी नई-नई परिभाषाएं गढ़ रही है।

उन्होंने पीडीए की नई व्याख्या देते हुए कहा, “पीडीए में P पंडित है। पंडित को जितना सताओगे, पंडित और मजबूत होगा।” अखिलेश ने 2027 के चुनाव में सभी वर्गों को एकजुट होकर भाजपा को जवाब देने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा का आरोप
पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने भाजपा सरकार पर ब्राह्मणों के फर्जी एनकाउंटर कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो किसी भी प्रकार का एनकाउंटर नहीं होगा और मौजूदा सरकार के दौरान हुए सभी कथित फर्जी एनकाउंटरों की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों, चाहे वे डीजीपी पद पर हों, के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button