देश

जंतर मंतर पर 23 दिन बाद 3 छात्र कार्यकर्ताओं ने तोड़ी भूख हड़ताल

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के तहत भूख हड़ताल पर बैठे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के तीन छात्र कार्यकर्ताओं — नेहा, मनीष और आमीन — ने सोमवार को 23वें दिन अपना उपवास समाप्त कर दिया।

किनकी अपील पर तोड़ी हड़ताल?
शबाना आजमी, प्रकाश राज, राज्यसभा सांसद मनोज झा, राजाराम सिंह, अमरा राम, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और प्रो. अतुल सूद समेत कई प्रमुख हस्तियों के प्रतिनिधिमंडल की अपील पर उन्होंने हड़ताल तोड़ी।

AISA ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मानसून सत्र में संसद के अंदर उठाया जाएगा और राजनीतिक व जन आंदोलनों के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा।

योगेंद्र यादव ने हड़ताल समाप्त करते हुए कहा, “यह भूख हड़ताल का टूटना नहीं, बल्कि संघर्ष के इस रूप का समापन है।”

Related Articles

Back to top button