उत्तर प्रदेश

नोएडा: जॉब ठगी का बड़ा गिरोह पकड़ा, 5 गिरफ्तार; नामी कंपनियों के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे

नोएडा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बेरोजगार युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले एक बड़े साइबर ठग गिरोह को धर दबोचा है।

पुलिस ने सेक्टर-63 के प्रमुख कमर्शियल हब में छापेमारी कर गिरोह के 5 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

ठगी का तरीका
गिरोह जॉब पोर्टल्स और बड़ी कंपनियों के डेटाबेस से युवाओं की निजी जानकारी चुराता था। इसके बाद खुद को कंपनी के HR या अधिकारी बताकर फर्जी ऑफर लेटर और ईमेल भेजता था। बाद में फाइल प्रोसेसिंग, मेडिकल चेकअप और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर मोटी रकम वसूल ली जाती थी।

बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, लैपटॉप, 17 सक्रिय सिम कार्ड और 4 बैंक डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।

अन्य राज्यों में भी मुकदमे
जांच में पता चला है कि इस गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में पहले से 5 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके बैंक खातों को फ्रीज करने और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button