
भारतीय शतरंज के सुपरस्टार आर. प्रग्गनानंदा ने नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 20 वर्षीय ग्रैंडमास्टर फाइनल राउंड में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर टूर्नामेंट के विजेता बने।
यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि प्रग्गनानंदा ने टूर्नामेंट के बीच में संघर्ष करने के बाद शानदार कमबैक किया। उन्होंने विश्व नंबर-1 मेगनस कार्लसन को एक ही टूर्नामेंट में दो बार क्लासिकल गेम में हराया। इससे पहले यह उपलब्धि केवल भारत के दिग्गज खिलाड़ी विशनाथन आनंद ने हासिल की थी।
टूर्नामेंट में कार्लसन, गुकेश, फिरोजा और वेस्ली सो जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे। प्रग्ग की इस उपलब्धि को भारतीय शतरंज के नए स्वर्ण युग की मजबूत दस्तक माना जा रहा है।



