
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक संकट के बीच नागरिकों से वर्क फ्रॉम होम, विदेश यात्रा टालने और शादियों में सोना न खरीदने की अपील पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखा हमला बोला है।
राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी ने जनता से बलिदान मांगा है — सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, WFH करो। ये सलाह नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी के सबूत हैं।”
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कहा कि तीन महीने से चल रहे ईरान-अमेरिका युद्ध के बावजूद मोदी सरकार ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है। उन्होंने इसे “शर्मनाक और लापरवाह” बताया।



