
शिक्षा मंत्रालय की नई कार्ययोजना के तहत अब स्कूलों और कॉलेजों के आसपास शराब की दुकानें नहीं खुल सकेंगी। इन संस्थानों के 500 मीटर के दायरे में शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालय प्रशासन और पुलिस मिलकर इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी स्कूलों के गेट पर “नशा मुक्त क्षेत्र” के बोर्ड लगाए जाएंगे।
यह कदम छात्रों को नशे के प्रभाव से दूर रखने और शैक्षणिक वातावरण को स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।


