
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाया है। 29 अप्रैल को हुए मतदान में गड़बड़ी की रिपोर्ट के बाद आज 2 मई को डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के कुल 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग (Re-polling) हो रही है।
किन बूथों पर हो रहा दोबारा मतदान?
- मगराहाट पश्चिम: 11 बूथ (उत्तर येरपुर एफपी स्कूल, नाजरा एफपी स्कूल, देउला एफपी स्कूल आदि)
- डायमंड हार्बर: 4 बूथ (बागदा जूनियर हाई स्कूल, चंद्रा एफपी स्कूल आदि)
वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग ने इलाके में ढोल बजाकर मुनादी कराई है ताकि अधिक से अधिक मतदाता पहुंच सकें।
प्रतिक्रिया
विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने फैसले का स्वागत किया, लेकिन कहा कि कुछ और बूथों पर भी दोबारा मतदान होना चाहिए था।
4 मई को आएंगे नतीजे
पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड 92.47% मतदान दर्ज हुआ है। सभी की नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।




