देश

कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन: ममता के करीबी DCP शांतनु सिन्हा के घर छापेमारी

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार सुबह कोयला घोटाले से जुड़े PMLA मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

ईडी की टीम ने कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास के बल्लीगंज (गोलपार्क) स्थित आवास और उनके घर के बगल वाले सरकारी प्रशिक्षण केंद्र पर छापा मारा। साथ ही बेहाला इलाके में सन एंटरप्राइज के प्रबंध निदेशक जॉय कामदार के आवास पर भी छापेमारी की गई।

शांतनु सिन्हा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी अधिकारी माने जाते हैं। हाल ही में ममता सरकार के धरने के दौरान उन्हें ममता के मंच पर सुरक्षा व्यवस्था में देखा गया था।

ईडी इस मामले में कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। दोनों ठिकानों पर ईडी की टीम अभी भी छानबीन कर रही है।

यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ईडी की बढ़ती सक्रियता को दिखाती है।

Related Articles

Back to top button