
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि संसद के विशेष सत्र में लाए जा रहे विधेयकों में असली मुद्दा महिलाओं के आरक्षण का नहीं, बल्कि परिसीमन का है।
उन्होंने परिसीमन प्रस्ताव को अत्यधिक खतरनाक बताया और इसे संविधान पर सीधा हमला करार दिया। सोनिया गांधी ने चिंता जताते हुए कहा कि सरकार की इस कदम से लोकतंत्र और संविधान दोनों को खतरा पैदा हो सकता है।




