देशबड़ी खबर

इंडिया गठबंधन के विरोध के बीच राष्ट्रपति मुर्मू रात 8 बजे विपक्षी नेताओं से मिलने के लिए सहमत हुईं

इंडिया गठबंधन आज भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा और संसद भवन में इकट्ठा होने के बाद राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च निकालेगा जिसमे कई वरिष्ठ नेता इस मार्च में शामिल होंगे, वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी प्रतिनिधिमंडल को रात 8 बजे का समय दिया है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने सभी सांसदों को दोपहर 3 बजे तक संसद पहुंचने का निर्देश दिया है। यह कदम विपक्षी नेताओं और दिल्ली पुलिस के बीच दो दिनों से चल रही झड़पों के बाद उठाया गया है। हालांकि, कल विपक्ष को राजघाट पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी और उन्हें स्मारक तक पहुंचने से नहीं रोका गया था।

सूत्रों के हवाले से बताया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम 8 बजे इंडिया ब्लॉक के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए सहमत हो गई हैं। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब इंडिया ब्लॉक के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक पिछले तीन दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहा है और यह सवाल उठा रहा है कि चुनाव आयोग विपक्ष के नेता से मिलने के लिए 10 मिनट का समय भी क्यों नहीं निकाल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को चुनाव आयोग से मुलाकात का मौका पाने के लिए ही विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है और कहा कि यह मुद्दा पूरे देश से जुड़ा है, न कि सिर्फ विपक्षी दलों से।

Related Articles

Back to top button