
असम, केरल और पुडुचेरी में गुरुवार को एक चरण में हुए विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया। चुनाव आयोग के शाम 7:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार:
- पुडुचेरी में सबसे अधिक 89.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
- असम में 85.10 प्रतिशत वोटिंग हुई।
- केरल में 77.50 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग बूथों पर EVM और VVPAT मशीनों को सील कर दिया गया है। इन तीनों राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश के चुनाव नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
चुनावी आंकड़े:
- असम: 126 सीटें, 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता
- केरल: 140 सीटें, लगभग 2.69 करोड़ मतदाता
- पुडुचेरी: 30 सीटें, करीब 10 लाख मतदाता
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने भी सुबह-सुबह मतदान किया।
चुनाव आयोग ने बताया कि पूरे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित रही। केरल में 883 और असम में 722 उम्मीदवार मैदान में थे। तीनों जगहों पर मुख्य मुकाबला NDA और कांग्रेस गठबंधन के बीच रहा।



