देश

श्रीनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लश्कर-ए-तैयबा का अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल भंडाफोड़, दो पाकिस्तानी आतंकी समेत 5 गिरफ्तार

श्रीनगर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा सहित कई राज्यों में 19 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की और महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं।

यह मॉड्यूल जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय था। गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस आगे की जांच में मॉड्यूल के अन्य सदस्यों और सपोर्ट नेटवर्क को भी पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button