
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह 11 बजे लखनऊ के लोक भवन में महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह कार्यक्रम योगी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। 19 मार्च 2017 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM योगी सरकार के पिछले नौ वर्षों में किए गए प्रमुख कार्यों का पूरा रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। इसमें विकास, योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण होगा। साथ ही भविष्य की कुछ नई योजनाओं की घोषणा भी संभव है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसमें सुरक्षा और मीडिया व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया है।
इससे पहले मंगलवार को CM योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 555 तीर्थयात्रियों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2017-18 में गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन बनवाया है ताकि प्रदेश के भक्तों को बेहतर सुविधाएं मिलें। टूरिज्म को प्राथमिकता देते हुए रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया।
मंगलवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर CM ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक जागरूकता के योगदान की सराहना की।



