देश

आईएनएस अंजदीप भारतीय नौसेना में शामिल, दुश्मनों के लिए चुनौती नहीं काल, बढ़ी पनडुब्बी रोधी ताकत

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को आईएनएस अंजदीप को आधिकारिक तौर पर शामिल किया। यह स्वदेशी एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट का तीसरा जहाज है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने चेन्नई पोर्ट पर इसे कमीशन किया।

यह युद्धपोत तटीय इलाकों में दुश्मन पनडुब्बियों का पता लगाने, ट्रैक करने और नष्ट करने में माहिर है। इसे ‘डॉल्फिन हंटर’ के नाम से भी जाना जाता है। इससे नौसेना की पनडुब्बी रोधी क्षमता और तटीय निगरानी में काफी मजबूती आएगी।

आईएनएस अंजदीप GRSE कोलकाता द्वारा पूरी तरह स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित है। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जहाज की अधिकतम गति 25 नॉट्स है और इसमें हल माउंटेड सोनार ‘अभय’, लाइटवेट टॉरपीडो और एएसडब्ल्यू रॉकेट जैसे उन्नत हथियार लगे हैं।

इस कमीशनिंग से समुद्री सुरक्षा और मजबूत होगी तथा पूर्वी कमान को नई ताकत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button