
रेल मंत्रालय ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। यह बड़ी भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से होगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की उम्मीद है।
कुल 11,127 पद विभिन्न रेलवे जोनों में भरे जाएंगे। कुछ प्रमुख जोनों में पदों का बंटवारा इस प्रकार है:
मध्य रेलवे – 1400, पूर्व तटीय रेलवे – 1625, दक्षिण पूर्व रेलवे – 1531, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे – 1276, उत्तर रेलवे – 740, पूर्व मध्य रेलवे – 700। बाकी पद अन्य जोनों और चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में हैं।
योग्यता
उम्मीदवारों के पास 10वीं पास के साथ आईटीआई या इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
18 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट: ओबीसी – 3 वर्ष, एससी/एसटी – 5 वर्ष)।
आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC – 500 रुपये, एससी/एसटी/पूर्व सैनिक/ट्रांसजेंडर/ईडब्ल्यूएस – 250 रुपये (ऑनलाइन जमा)।
चयन प्रक्रिया
CBT-1, CBT-2, CBAT (कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच।
नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। यह तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका है।
