उत्तर प्रदेशउन्नावकानपुर

अखिलेश यादव आज उन्नाव-कानपुर जाएंगे: शोक संतप्त परिवार से मिलेंगे, शादी में देंगे आशीर्वाद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उन्नाव और कानपुर दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे लखनऊ से शुरू होगा। वे उन्नाव के बाबा निवास (कोरट बाग, हजीरा, एनएच-27 बाईपास) पहुंचकर स्व. डॉ. गंगा सागर यादव (डॉ. ओंकार सिंह के पिता) को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर सांत्वना देंगे।

इसके बाद दोपहर 1 बजे वे उन्नाव से कानपुर के लिए रवाना होंगे। कानपुर पहुंचकर वे तिलक नगर स्थित होटल विजय इंटरकॉन्टिनेंटल में अर्जित और जैशिक्षा के विवाह समारोह में शामिल होंगे और वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। विवाह समारोह के बाद वे स्वरूप नगर के घटापारा रेस्टोरेंट में आकाश से मिलेंगे और फिर बिरहाना रोड स्थित ‘मुन्ना समोसे वाले’ पर मालिक अर्पित गुप्ता से मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Back to top button