उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े लाइव मर्डर: 3 बदमाशों ने युवक को सरेआम मार दी गोली, CCTV में कैद पूरी वारदात

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 थाना क्षेत्र के लुक्सर में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या हो गई। तीन बदमाशों ने एक युवक को घर के बाहर खड़े होने पर अचानक गोली मार दी। गोली लगते ही युवक वहीं गिर पड़ा और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हो गई है। फुटेज में तीनों बदमाश बिना किसी डर के गोली चलाते और फरार होते दिख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गश्त तेज कर दी गई है।

स्थानीय लोग इस जघन्य वारदात से काफी डरे हुए हैं। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

Related Articles

Back to top button