
उत्तर प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि के बाद कड़ाके की ठंड वापस लौट आई है। शनिवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, गाजियाबाद समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर दृश्यता 10-50 मीटर तक गिर गई, कुछ इलाकों में शून्य तक पहुंची। बर्फीली हवाओं से तापमान 3-5 डिग्री गिरा, सुबह-शाम गलन बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों और अलाव के सहारे ठंड से बच रहे हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 31 जनवरी तक कोहरे में और बढ़ोतरी होगी। फरवरी के पहले सप्ताह में नए पश्चिमी विक्षोभ से 1-3 फरवरी को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना है। तापमान 2-4 डिग्री बढ़ सकता है, कोहरे से राहत मिलेगी। 4 फरवरी से फिर हल्की गिरावट संभव।
घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट इन जिलों में: कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।
बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा (न्यूनतम 8 डिग्री), आगरा सबसे गर्म (अधिकतम 21.9 डिग्री)। लखनऊ में तापमान उतार-चढ़ाव जारी, 1 फरवरी से नए विक्षोभ से बूंदाबांदी संभव।




