उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

मुरादाबाद के कांठ में डबल मर्डर: 23 वर्षीय बेटी ने मां और भाई को सरिये से मारकर किया कत्ल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कांठ क्षेत्र के भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 23 वर्षीय अनीता नाम की युवती ने अपनी मां और भाई की हत्या कर दी।

आंगन में दोनों शव खून से लथपथ पड़े मिले। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सरिये और पशुओं के खूंटे का इस्तेमाल कर दोनों पर हमला किया। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस ने मामले में अनीता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button