
कानपुर। रवीचंद्रन अश्विन इस साल एक बेहतरीन ऑल राउंड खिलाड़ी बनकर सामने आए हैं। टेस्ट क्रिकेट में अब उनको दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर खिलाड़ी कहा जाता हैं। रवी अश्विन आईसीसी ऑल राउंडर टेस्ट रैकिंग में पहले नंबर पर हैं, जिससे आप उनके प्रदर्शन का अंदाजा लगा सकते हैं।
आर अश्विन के टेस्ट करियर पर हम नजर डाले तो उन्होंने अपने करियर में अब तक 36 टेस्ट मैच खेले हैं। अपने 36 टेस्ट मैचों के करियर में उन्होंने गेंदबाजी में 193 विकेट लिए हैं। और बल्ले से 34 की औसत से 1479 रन बनाए हैं।
कौन–कौन से रिकार्ड किये नाम
- आर अश्विन ने गेंदबाजी में 18 बार 5 विकेट और 4 बार 10 विकेट लिए हैं। तो बल्लेबाजी में 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।
- अब तो हम आपको बताएंगे वो सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस साल भारत ने कुल 4 टेस्ट मैच खेले हैं, और न्यूजीलैंड के खिलाफ आज से पांचवां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
- इस साल भारत के लिए गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट रवी अश्विन ने लिए हैं। रवी अश्विन एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, और सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें वे पहले नंबर पर हैं और इससे किसीको हैरानी नहीं होगी।
- रवी अश्विन ने इस साल टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 17 विकेट लिए हैं। मोहम्मद शमी ने 11 विकेट लिए हैं। ईशांत शर्मा ने 8 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 6 विकेट लिए हैं। अमित मिश्रा ने 6 विकेट लिए हैं। उमेश यादव ने 5 विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए हैं। तो ऐसे करके अश्विन टॉप पर हैं।
- लेकिन चौकाने वाली बात ये हैं कि, इस साल भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में भी रवी अश्विन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़कर नंबर 1 पर हैं।
- रवी अश्विन ने इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा 275 रन बनाए हैं। फिर, राहुल ने 268 रन बनाए हैं। अजिंक्य रहाणे ने 261 रन बनाए हैं।
- विराट कोहली ने 260 रन बनाए हैं। साहा ने 205 रन बनाए हैं। रवी अश्विन के बदौलत ही भारत शानदार प्रदर्शन कर रहा हैं, और वे एक महान ऑल राउंडर खिलाड़ी बनने जा रहे हैं।