मिर्ज़ापुर: संदिग्ध हालत में मिला विवाहिता का शव, दहेज़ के लिए हत्या का आरोप

मिर्ज़ापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के परानीपुर गांव में सोमवार को सुबह कमरे में पंखे के सहारे फंदे में लटकता विवाहिता का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने दहेेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।

मिर्ज़ापुर के एक गांव में सोमवार को एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला, घटना की सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया, घटना की सुचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज़ का आरोप लगाया, पुलिस पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के पूरखास गांव निवासी सावित्री देवी ने अपनी पुत्री शैल कुमारी का विवाह वर्ष 2017 में लालगंज के परानीपुर गांव निवासी राजीव कुमार दुबे के साथ की थी। दोनों से एक पुत्र और एक पुत्री हैं। सोमवार को सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन गए तो शैल कुमारी का शव कमरे में पंखे में लगे फंदे के सहारे लटक रहा था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

विवाहिता की मां सावित्री देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो लाख रुपये नकद और बाइक की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। दहेज नहीं मिलने पर पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने मृतका की माँ के बयान के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर पति राजीव, जेठ रामआसरे, ससुर रामदुलार व सास ज्ञान देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि फंदे पर लटक कर विवाहिता की मौत हुई है। मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी चार आरोपियों को

LIVE TV