प्लेनेट लैब्स ने मारियुपोल में एक और सामुहिक कब्र का किया दावा, 1000 से ज्यादा शव दफन होने की आशंका

दिलीप कुमार

यूक्रेन के कई शहर रसिया के हमले से ध्वस्त हो चुका है। उन्हीं शहरों में से एक है मारियुपोल जहां एक और सामुहिक कब्र मिलने की ख़बर सामने आई है।

उस अमूक शहर के मेयर सलाहकार ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि शहर परिषद ने प्लैनेट लैब्स द्वारा खिची गई एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें सामुहिक कब्र देखा गया है।

जानकारी के मुताबिक 45 मीटर लंबे और 25 मीटर चौड़ी इस कब्र में मारियुपोल के कम से कम 1,000 निवासियों के शव हो सकते हैं। सामुहिक कब्र को व्यनोरादने गांव के बाहर देखी गयी है जो शहर के पूर्व में पड़ता है।

गौरतलब है कि इस तस्वीर पहले मैक्सार टेक्नालॉजी ने सेटेलाइट सी ली गई एक तस्वीर साझा करते हुए बताया था कि मारियुपोल के पश्चिम में स्थित मनहुस शहर में सामूहिक रूप से 200 से अधिक कब्रें दिखाई दी थीं। इस ख़बर के आने के बाद रूस पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि वह नागरिकों के हत्या का खबर छिपाने का प्रयास कर रहा है।

LIVE TV