
दिलीप कुमार
यूक्रेन और रूस के बीच पिछले दो सप्ताह से युद्ध चल रहा है। पश्चिमी देश के द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाने का सिलसिला जारी है। इसी बीच शुक्रवार की रात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बता हुई।

उस दौरान अमेरीकी राष्ट्रपति ने चीन से रूस की निंदा करने का दबाव बनाय है। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि युद्ध किसी के हित में नहीं है। दोनों नेताओं के बीच लगभग दो घंटे के करीब बातचीत हुई।
स्टेट ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी के मुताबिक चाईना ने कहा कि कोई भी देश दूसरे देश के समर्थन में युद्ध नहीं कर सकता है। दोनों देश के नेताओं ने माना कि उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए और साथ में शांति और सुरक्षा की घोषणा भी करना चाहिए क्योंकि यह सबसे मूल्यवान खजाना है।
दोनों नेताओं के बातचीत के दौरान यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि शी ने रूसी नेता वाल्दिमीर पुतिन की सीधी आलोचना की है और अमेरिका के नेतृत्व वाले दबाव अभियान में सहायता करने की इच्छा व्यक्त की।
यूएसए के उपसचिव वेंडी शेरमेन ने सीएनएन को बताते हुए कहा कि ची को यह समझना चाहिए कि उसका भविष्य यूएसए, यूरोप और दूनिया भर के अन्य देशो के साथ है, न कि उनका भविष्य पुतिन के साथ खड़ा होना नहीं है। उन्होंने बताया कि बीजिंग ने अपने समर्थित देश मास्को की निंदा करने से इनकार कर दिया है। वाशिंगटन को डर है कि कहीं चीन रूस को वित्तीय और सैन्य सहायता प्रदान न कर दे, जो कि विस्फोटक ट्रांसअटलाटिक गतिरोध वैश्विक विवाद के रूप में तब्दील हो सकता है।